Happy Mother's day!!!!
ना डरना कभी
ना रुकना कभी
ना थमना कहीं
ख़ुशी हो या घम, अपनाना सभी
हर पल है तेरे लिए एक नयी ज़िन्दगी
तोड़ दे वो नियम जो बने तेरी मन्ज़िल में रुकावट
उनके प्रभाव भी सहने की रख तू हिम्मत
दुनिया को बदलने की ना कर यत्न
अपने फैसलों पर डटे रहने की कर प्रयत्न
चुन वही राह जिससे मिले तेरी खुशियों की साहिल
हर मुश्किल का सामना कर पाना अपनी मंज़िल
खुदी पर कर विश्वास, बनेगा वही तेरी ताकत
ना तोड़ पायेगा कोई तेरी हिम्मत
लड़की है तू, पर नहीं है कमज़ोर
करे कोई ऐसी बात, ना ध्यान देना उस ओर
दुनिया देगी तेरा साथ, ना कर ऐसी कामना
ना रख उम्मीद की तेरी इरादो की मिले सराहना
भारतीय नारी का जन्म से पाया है तूने खिताब
ज़रूरी नहीं आज भी तू पहने वही नक़ाब
ढून्ढ लेना तू अपनी ख़ुशी
वही है तेरी ज़िन्दगी
लड़की हूँ, में भी रखती हूँ ऐसी सोच
ऐ माँ!!! काश तू ना करती मेरा साथ देने कोई संकोच
ऐ माँ !!! लेने दे तेरी बेटी के सपनोँ को उड़ान
बनाने दे उसे अपनी ज़िन्दगी में सफलता के निशान
भारतीय नारी के आपके परिभाषा से अब आती है बस रीक
ऐ माँ !!! ना दे अपनी बेटी को तू सहमी भारतीय नारी बने रहने के सीख
ऐ माँ!!! अपनी बेटी पर ना डाल वही बन्दिशें
जिनके कारण पूरी ना कर सकी तू अपनी ख्वाइशें