Monday, October 31, 2011

नयी सफ़र 

एक नयी सुबह और एक नया सफ़र,
मंजिल पर टिकी है नज़र/

अन्जानी राहों ने खोले है बाहें,
कितनी भी मुश्किलें आये बढ़ना है अब हमें/

इस राह पर जाने क्या होगा हासिल,
फैसला कर पाना है मुश्किल/

बीता छोड़ आगे बढ़ना ज़िन्दगी का दस्तूर,
अब ये भी है हमे मंज़ूर/

निकल पड़े है नयी सफ़र पर, अन्जान से पहचान और मुश्किल का सामना करने,
ऐ खुदा बस इतना करदे दे जाना होंसला, जो निकले है अन्जान राह पर चलने/

Wednesday, October 26, 2011

शुभ दिवाली 


शुभ हो दिवाली दीयों की रौशनी के साथ ,
अमावस्य की रात तारों के ज़रिये चाँद से बात /
             
               लक्ष्मी पूजन की यह रात आजाये माँ सर पे रखने हाथ,
              बाटने प्यार और आशीर्वाद /

यह दीयों से रोशन रात संग पठाको  की बरसात लाये /
हर दिया उम्मीद लाये पठाके की ख़ुशी संग लाये /
छोड़ो डर बढ़ो आगे येही संदेसा लाये /
            
             रोशन हो ज़िन्दगी जैसे दीयों की यह रात,
             शुभ हो दिवाली दीयों की रौशनी के साथ /

सभी को दिवाली की हर्थिक सुभकामनायें .............

स्नेहा 

Saturday, October 22, 2011

ज़िन्दगी का सफ़र

सुहाना था बचपन हमारा,
था सभी का प्यार और सहारा/

जब दिखी हमारे चेहरे पे पहली हँसी,
खिल गयी सबके दिलों में ख़ुशी/

जिस खिलोने से हम ने खेला, 
वो बन गया अन्मोल सोना/

जब हम ने अपना पहला कदम लिया,
उन्हें लगा हम ने दुनिया जीत लिया/

माँ की लोरी और पापा का गुस्सा,
थी ख़ुशी ज़िन्दगी का हिस्सा/

अब ज़िन्दगी के हर कदम पर मजबूर रह गए,
किसी की ख़ुशी के लिए खुद दुःख सह गए/

इस छोटी सी ज़िन्दगी में जाने कहाँ खो गए,
हर लम्हा खुद ही को ढूँढ़ते रह गए/

थी वो दुनिया हमारी जहाँ दिल खुश था,
अब ये है दुनिया हमारी जहाँ दिल खुश हो नहीं पाता/

क्यों हम बड़े  हो गए,
सबके साथ रहते भी अकेले हो गए/

स्नेहा 

Friday, October 21, 2011

ना जाने वो कौन है .......................

है कोई बला या ज़िन्दगी का हमसफ़र,
है जीने की वजह या मौत का डर/
ना जाने वो कौन है ?

कहीं छुप के बैठी है ,
तेरी हर आहट पहचानती है/
ना जाने वो कौन है? 

जो बात दिल में है वो भी उससे छुपा नहीं,
अन्जान है पर अन्जानी नहीं /
ना जाने वो कौन है?

जो हर मोड़ पर साथ देती, 
कभी न अकेला छोडती /
ना जाने वो कौन है?

सुख में शामिल होती दुःख में आंसू बहाती,
ना दिखती फिर भी साथ है रहती/
ना जाने वो कौन है?

ना है कोई बला ना मौत का डर,
है वो कोई जिससे तुम बेखबर/
फिर भी.................
 ना जाने वो कौन है????