Tuesday, April 16, 2013

एकता 

किस एकता की कर रहे हम बात 
जब दिल में नहीं है उस भावना का साथ 

क्यों किसी को दोष दे हम 
जब हर लड़की डर को साथ लिए बढ़ाती है कदम 

ज़ुल्म हज़ारो सहने तैयार 
लेकिन नहीं उठाएगी अपने आवाज़ की धार 

समाज में आज भी है ऐसी नारी 
जो समझती है लड़की की गलती ही होती है भारी 

फिर कहते हो " चलो करते है देश का कल्याण?"
हम कहते है "पहले अपनी सोच तो बदलो याजमान"

No comments: