ना जाने वो कौन है .......................
है कोई बला या ज़िन्दगी का हमसफ़र,
है जीने की वजह या मौत का डर/
ना जाने वो कौन है ?
कहीं छुप के बैठी है ,
तेरी हर आहट पहचानती है/
ना जाने वो कौन है?
जो बात दिल में है वो भी उससे छुपा नहीं,
अन्जान है पर अन्जानी नहीं /
ना जाने वो कौन है?
जो हर मोड़ पर साथ देती,
कभी न अकेला छोडती /
ना जाने वो कौन है?
सुख में शामिल होती दुःख में आंसू बहाती,
ना दिखती फिर भी साथ है रहती/
ना जाने वो कौन है?
ना है कोई बला ना मौत का डर,
है वो कोई जिससे तुम बेखबर/
फिर भी.................
ना जाने वो कौन है????
No comments:
Post a Comment